नई दिल्ली (राजेश शर्मा)- स्वच्छ भारत अभियान और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को सहयोग देने के लिए दिल्ली में 24 जुलाई को फुटबॉल फॉर नेशन “फुटबॉल का महामुकाबला” आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए विख्यात योग गुरु बाबा राम देव को ब्रांड बनाया गया है।
यह मुकाबला सांसद और बॉलीवुड स्टार्स जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जेएगा। इस संबंध में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आयोजको द्वारा जानकारी दी गई कि यह मैच का आयोजन आधुनिक आर्ट गैलरी और प्रनिरा इंटरनेशनल न्यूयॉर्क यूएसऐ द्वारा किया जा रहा है।
प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. राजेन्द्र भयानी, अभिनेत्री प्रियंका कोठारी, भास्कर प्रकाश, मुकेश गुप्ता, सांसद टीम के कप्तान बाबुल सुप्रियो, उप-कप्तान मनोज तिवारी, अभिनेता डिनो मोरया भी मीडिया से रूबरू हुए।
मीडिया को सम्बोधित करते हुए डॉ. राजेन्द्र भयानी ने कहा की 24 जुलाई रविवार को सांय 7 बजे से राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच में बॉलीवुड स्टार्स और सांसद आपस में खेलेंगे। सांसदों की टीम में मुख्य खिलाडी होंगे बाबुल सुप्रियो, मनोज तिवारी, परवेज वर्मा समेत अन्य सांसद साथी इसमें शिरकत करेंगे। वहीं बॉलीवुड स्टार्स की टीम की तरफ से अभिनेता अभिषेक बच्चन कप्तानी करेंगे। इस टीम में अर्जुन कपूर, रणवीर कपूर, डिनो मोरया और अन्य अभिनेता शामिल होंगे।
योग गुरु बाबा रामदेव जी को इस मैच का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया हैं। हमें उम्मीद है की 24 जुलाई को भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उपस्थ्ति रहने की उम्मीद जताई।
इस मौके पर खेल मंत्री विजय गोयल, संतोष गंगवार, लोकेश मुनि, दीदी माँ, डेलीगेट्स व सोशलिट्स भी अपनी उपस्थिति हो कर खिलाङियों का मनोबल बढ़ाएंगे।
प्रियंका कोठारी ने बताया कि मैं फुटबॉल फॉर नेशन “फुटबॉल का महामुकाबला” का हिस्सा हूँ जिसका उद्देश्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को सहयोग करना है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य देश की हर महिला को बच्ची को संसार में लाना, पढ़ाना और उससे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।