यूपी विधानसभा को मद्देनजर राजनीतिक पाटियां एक बाद एक लगातार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहें है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह एक कुनबे का गठबंधन है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा एक पार्टी नहीं बल्कि वह एक परिवार का कुनबा है। ऐसे में दोनों का गठबंधन कुनबे का गठबंधन है।
पीएम ने कहा कि एक कुनबे ने पूरे देश को बर्बाद किया है तो दूसरे ने पूरे उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया है।
भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्दोष बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने भाजपा निर्दोष कार्यकर्ताओं को गलत मामलों में फसा कर जेल भेजने का काम किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता का क्या इस तरीके से प्रयोग करते है कि विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दें। यह सपा द्वारा कानून का दुरुपयोग करना है। लोकसभा चुनाव में बिजनौर न पहुंच पाने पर पीएम ने कहा कि 2014 लोकसभा चुनाव में बिजनौर नहीं आ पाया था। बावजूद इसके यहां के लोगों ने इतना प्यार दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। यही वजह है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन कर मैदान में आए है।