नई दिल्ली(संवाददाता)- दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. का अमेरीका दोरे के दौरान मैरीलैंड, वाशिंगटन डी.सी. एवं वर्जीनीया राज्यों की संगतों के संगठन “सिख ऐसोसिएशन ऑफ बाल्टीमोर गुरूघर“ द्वारा बाल्टीमोर के सैंटर फॉर सोशल चैंज हॉल में शानदार स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मनजीत सिंह जी.के. द्वारा दिल्ली कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर शिक्षा, धर्म प्रचार एवं 1984 पीडि़तों की भलाई के लिए उठाए जा रहे कदमों के लिए उनको सम्मानित भी किया गया।
इस समारोह मे अमेरीका की प्रतिष्ठित शख्सीयतो, गुरूघरों की प्रबंधक कमेटीयां, राजनैतिक पार्टीयों (अकाली, कांग्रेस, भाजपा, आप, रिपब्लीकन एवं डैमोक्रेटिक) के नेताओ सहित बड़ी संख्या में सिख भाईचारे के गणमान्य सज्जन विशेष रूप से मौजूद थे। रेडियों पंजाबी वेवज़ के निर्माता एवं ग्लोबल पंजाब टी.वी. के ब्यूरो चीफ सुखपाल सिंह धनोआ ने स्टेज सचिव की सेवा निभाते हुए मनजीत सिंह जी.के. के द्वारा किए जा रहे पंथक कार्यो की जानकारी देने के साथ ही विदेशों में रह रहे पंजाबीयों की परेशानीयों का भी जि़क्र किया। भारत एवं पाकिस्तान के पंजाबीयों के भारी समूह को संबोधित करते हुए जी.के. ने भारत की तरक्की के लिए पाकिस्तान में लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली एवं दोनो मुल्कों के पंजाबीयों द्वारा अपने देश की तरक्की में अहम योगदान डालने पर ज़ोर दिया।
सिख धर्म के फलसफे सरबत के भले का जि़क्र करते हुए जी.के. ने जहां सिख कौम की तरक्की के लिए शिक्षा को जरूरी बताया वहीं पर बाहर के देशो में मजबूरीवश राजनैतिक शरण लेकर रह रहे लोगो को पासपोर्ट एवं वीज़े के कारण आ रही परेशानीयों को दूर करने, सिख बच्चो के लिए अच्छी शिक्षा मुहैया करवाने एवं बाणी के संदेश को घर-घर पहुंचाने का भी भरोसा दिया। 1984 सिख कत्लेआम के आरोपीयों को सज़ाएं दिलवाने का दावा करते हुए जी.के. ने अपने पिता जत्थेदार संतोख सिंह की तरह पंथक मामलों को धड़ेबंदी से ऊपर उठकर पहल के आधार पर हल करने की भी वचनबद्धता दोहरायी।
राजनैतिक शरण लेकर विदेशों में रहने को मजबूर सिख परिवारो का जि़क्र करते हुए जी.के. ने विदेशो में बसते समूह पंजाबीयो को भारत सरकार से टकराव की नीयत को त्यागते हुए अपने बच्चों के लिए वीज़े आदि लगवाने के लिए दिल्ली कमेटी द्वारा पुर्ण सहयोग देने की भी पेशकश की। उन्होंने विदेशों में बसते 5 फिसदी अलगाववादीयों को मौजूदा हालात पैदा करने का जि़म्मेदार ठहराते हुए पंजाब में नशो को समाप्त करने के लिए पंजाबीयों को खुल कर कार्य करने का भी आमंत्रण दिया। इस अवसर पर मैरीलैंड स्टेट डैमोक्रेटिक काकस के चेयरमैन साजिद तारड़, सिख नेता सुरिन्दर सिंह गिल, जसदीप सिंह जस्सी, हरीमन सिंह, प्रभजोत सिंह कोहली, डा. सलूजा, हरबंस संधू, सतपाल सिंह बराड़, हरजीत हुंदल, प्रीतम सिंह गोल्ड स्टार, इंद्रजीत सिंह रेखी, बख्शीश सिंह रोपड़ एवं कुलविन्दर सिंह फ्लोरा मौजूद थे।