प्याज को मनुष्य के लिए सदैव लाभकारी माना है जाता है भारतीय लोग भोजन, सलाद आदि में इसका भरपूर प्रयोग करते हैं वहीं औषधीय गुणों के कारण इसका प्रयोग आयुर्वेद में दवाओं के लिए भी किया जाता है।
डॉक्टरों का मानना है कि प्याज में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है जो मानव शरीर में आंतों के लिए लाभदायक होती है वहीं प्याज दिल, दिमाग, आंखों और बालों के लिए गुणकारी बताया जाता है।
1 हृदय रोगियों के लिए प्याज - दिल की बीमारि वालों को जब हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आती है तो हृदय के कोलेस्ट्रॉल स्तर को काबू रखना अत्यंत आवश्यक होता है। इस लिए प्याज में मौजूद कई प्रकार रसायन हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।
2. पेट के कीड़ों को भी मारता है - प्याज खाने से पेट में पाए जाने वाले कीड़े पैदा नहीं होते, प्याज सीधे ही इन कीड़ों का सफाया कर देता है।
3 अनिद्रा और तनाव में राहत- प्याज खाने से अच्छी नींद आती है क्योंकि प्याज में पाए जानेवाले रसायन शरीर में होने वाले दर्द, तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होते है। इस लिए लगभग एक प्याज जरूर खाएं।
4 लू से बचाव- प्याज खाने वालों को गर्मी के दिनों में लगने वाली गर्म हवाओं व लू-के थपेङों से राहत मलती है। अतः दिन के भोजन में प्याज का सलाद शामिल करें, काफी लाभ मिलेगा।
6. बढ़ती उम्र में लाभदायक- प्याज मनुष्य की बढ़ती उम्र में भी काफी फायदेमंद रहता है विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें मौजूद मिनरल व एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र में पड़ने वाली झुर्रियों को रोकती हैं।
7 मुंहासों से राहत - गुणों से भरपूर प्याज का रस जवान होते बच्चों के चेहरों पर निकलने वाले मुंहासों को भी दूर करता है। मुंहासे होने पर प्याज का रस फेस पर लगाया जाए तो मुंहासों को रोक ने में अवश्य लाभ मिलता है।
8 बालों के लिए लाभदायक- प्याज के रस से बालों को काला व सुंदर बनाया जा सकता है। प्याज का रस निकालकर रोजाना बालों में लगाने से काफी फायदा होगा।
प्याज गुणों का भरपूर खजाना है इसका प्रयोग किसी भी तकरीके से सलाद के रूप में, रस निकाल कर, सब्जी के साथ पका कर किया जाए हर सूरत में लाभकारी है।