पेंटर के लिए पेंटिंग करना कोई बात नहीं। यहाँ लिखने का मतलब है जो इंसान जिस चीज में माहिर हो उसके लिए उस काम को करना कोई बड़ी बात नहीं। बड़ी और खास बात तब होती है जब कोई शख्स उस चीज को करता है जो उसने न की हो।
तब उसका नतीजा अलग ही आता है और बेहद शानदार होता है। जी हां बात हो रही है मनोज बक्शी की। मनोज बक्शी को आप सभी ने बजरंगी भाईजान, बेफिक्रे, दो दूनी चार, हैप्पी भाग जायेगी, बेशर्म फिल्मों में देखा होगा।
अगर नहीं तो हम याद दिला देते हैं। बजरंगी (सलमान खान) जब बिना पासपोर्ट के पाकिस्तान पहुँचता है तारों के नीचे से, तब एक पाकिस्तानी पुलिस वाले से उसकी बहस होती है और पुलिस वाला उसे थप्पड़ मारता है। जी हाँ वही पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर है मनोज बक्शी।
मूवी में कई बार इनकी भिडंत सलमान से होती है। जब-जब बजरंगी और पाक ऑफिसर आमने-सामने होते हैं। सीन वाकई में जबर्दस्त लगते हैं। वैसे तो मनोज एक एक्टर हैं लेकिन आपको बता दें कि अपनी माता जी का सपना पूरा करने के लिए अब वह सिंगर बन गए हैं। इनका गाना ‘कैसे लागे तोरे बिन’ रिलीज हो गया है।
जिसमे इनके साथ मोक्ष म्युजिक के गायक सचिन देव मिका भी नजर आएंगे। इसमें मनोज बक्शी एक अलग ही रूप में नजर आयेंगे। अब तक सभी फिल्मों में उनके रोल लगभग एक जैसे रहे हैं। लेकिन इस गाने में उनका वो रूप नजर आएगा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
इस गाने के विडियो में आपको दिखेंगे मनोज बक्शी के साथ संगीतकार राज महाजन और सिंगर सचिन देव मिका। लेकिन इस बार राज महाजन ने एक नया एक्सपेरिमेंट किया है अपने लुक से साथ। वैसे तो राज कई बार विडियो एल्बम्स में नजर आ चुके हैं लेकिन इस बार उन्हें देखेंगे तो एक बार को सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि क्या यह वही राज महाजन हैं ?
गाने में अपने लुक के बारे में राज कहते हैं कि मैं हमेशा कुछ न कुछ नया ही करता हूँ। तो सोचा इस बार नयापन अपने लुक में ही लाया जाए।
मुझे तो इस नए लुक में बहुत मजा आया, बाकी आप लोगों पर है कितना इस नए लुक को पसंद करते हैं। वैसे भी इन दिनों राज के नाम से बाजार काफी गरम है। आये दिन उन्हें लेकर कोई न कोई गॉसिप बन ही जाता है।
फिलहाल आजकल राज महाजन अपनी बीवी और ससुराल वालों कि दबंगई से परेशान हैं और थाने एवं कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। राज महाजन कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। वहीं मनोज बक्शी भी एक नए रोल में दिखेंगे। अपनी सिंगिंग को लेकर मनोज बड़े ही कूल नजर आये। बकौल मनोज ने कहा कि ‘यह मेरा पहला गाना है जो रिलीज होने वाला है। फिल्में बहुत की लेकिन इस तरह का गाना मैंने फर्स्ट टाइम किया है। मेरा लुक इतना बदल गया शूटिंग के दौरान लोग मुझे पहचान ही नहीं पाए।
उन्होंने कहा कि राज भाई के साथ बहुत मजा आया। हमने नए लुक में कुछ डांस मूव्स भी दिखाए हैं इस गाने में। उम्मीद है आप लोगों को अच्छा लगेगा। ‘कैसे लगे तोरे बिन’ जल्द ही सभी डिजिटल स्टोर्स पर मिलेगा।
गौरतलब है कि मोक्ष म्युजिक के गाने विश्वभर लगभग 50 लाख संगीत प्रेमियों द्वारा देखे-सुने जाते हैं। मोक्ष म्युजिक के गानों की प्रसिद्धि चारों ओर फैल चुकी है।