नई दिल्ली (राजेश शर्मा)- अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जहां देश-विदेश में लाखों करोङों लोगों ने एक साथ योग किया। वही राजधानी दिल्ली के पीतमपुरा क्षेत्र में भी महिलाओं ने योग एक्सपर्ट इंदू जैन के मागदर्शन अंतस योग किया। महिलाओं के इस ‘सामूहिक योग अभ्यास‘ का नजारा देखते ही बन रहा था वहीं इस में शामिल हुई महिलाओं व लङकियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का शानदार प्रदर्शन भी किया।
योग के इस समारोह को आकर्षित बनाने के लिए अंतस फिटनेस सेंटर की संचालिका द्वारा देश भक्ति, प्रभु भक्ति से परिपूर्ण गीत व भजन की धुनों पर भी योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाएं करवाई गई।
योग दिवस के मौके पर आयोजित खास कार्यक्रम में क्षेत्रिय निगम पार्षद रेखा गुप्ता ने भी शिरकत की और महिलाओं का हौंसला बढाते हुए कहाकि घर-परिवार की तमाम जिम्मेदारियां निभाते हुए योगा जैसी गतिविधियों में शामिल रहना काबिले तारीफ है। रेखा गुप्ता ने महिलाओं व लङकियों के लिए योग को अत्याधिक आवश्यक बताया।
अंतस फिटनस केंद्र की संचालिका व योग विशेषज्ञ इंदू जैन बीते 26 वर्ष से योगा के साथ जुङी हुई हैं। जो बीते 20 वर्ष से पीतमपुरा में अपना फिटनेस सेंटर चलाते हुए सैंकङों महिलाओं, लङकियों को स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ कई गंभीर बिमारियों से भी राहत दिलाने में भी सफल रही हैं। इस मौके पर अंतस फिटनेस सेंटर के माध्यम से रोग मुक्त होने वाली महिलाओं व लङकियों ने अपने विचार भी साझा किए।
इंदू जैन बताया कि उनके केंद्र पर बीपी के मरीजों व मैडिटेशन करने वालों को निःशुल्क ध्यान योग क्रियाएं करवाई जाती हैं।