नई दिल्ली(संवाददाता)- देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद निवेशकों को उम्मीद है कि सोने के इंपोर्ट पर पाबंदियां कम होंगी। क्यों कि श्री मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान अपने भाषणों में कई बार सोने के आयात की बात कही थी।
सोने की कीमत में बीते सप्ताह भर से लगातार गिरावट जारी है। सोने की कीमत पिछले 10-11 महीनों के सबसे नीचे आंकङे पर पहुंच गई है। शुक्रवार को भी सोने के भाव में सुस्ती रही जो कि शाम को 26,775 रूपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
जानकारों के अनुसार सोने की कीमतों में आज भी गिरावट जारी रह सकती है। और आने वाले दिनों में सोने की कीमत 26,000 से भी नीचे जाने के संकेत हैं।
वहीं बीते कुछ दिनों से चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी की कीमतें इन दिनों 40,500 प्रति किलो रह गई हैं।